GST Update: सरकार ने शुरू किया पोर्टल, एक क्लिक पर जानें किन वस्तुओं के दाम हुए कम

GST Update: सरकार ने शुरू किया पोर्टल, एक क्लिक पर जानें किन वस्तुओं के दाम हुए कम

नई दिल्ली। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके जरिए जीएसटी की नई दरों का सीधा लाभ जनता तक पहुंच सकेगा। 22 सितंबर से लागू जीएसटी की नई दरों की जानकारी अब लोग सिर्फ एक क्लिक में पा सकेंगे। इस पोर्टल पर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और घरेलू सामान तक की विस्तृत सूची उपलब्ध कराई गई है।

उपभोक्ताओं को होगा सीधा फायदा

सरकार के अनुसार इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को सही जानकारी उपलब्ध कराना और बाजार में पारदर्शिता लाना है। नए जीएसटी दरों से कई वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है। पोर्टल के जरिए उपभोक्ता यह देख सकेंगे कि किस वस्तु पर कितना टैक्स बच रहा है और उनकी कुल बचत कितनी होगी।

कहां मिलेगा पोर्टल

जीएसटी छूट से जुड़ी जानकारी के लिए जारी पोर्टल का नाम है — https://savingwithgst.in इस पर पुराने और नए दामों की तुलना कर उपभोक्ता तुरंत अंतर देख सकेंगे। इससे उन दुकानदारों पर भी दबाव बनेगा जो अब भी पुराने दामों पर सामान बेच रहे हैं।

पोर्टल की खासियतें

  • पोर्टल में खाद्य पदार्थ, स्नैक्स, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और रसोई के सामान जैसी अलग-अलग श्रेणियां दी गई हैं।

  • उपभोक्ता जिस श्रेणी की वस्तुओं की बचत देखना चाहते हैं, वहां क्लिक करके उन्हें शॉपिंग कार्ट में जोड़ सकते हैं।

  • कार्ट में जोड़ी गई वस्तुओं पर लगने वाले पुराने टैक्स (वैट) और नए टैक्स (जीएसटी) के बीच अंतर की पूरी जानकारी मिलेगी।

  • अंत में कुल बचत की राशि भी दिखाई जाएगी।

इस तरह करें इस्तेमाल

  1. वेबसाइट savingwithgst.in पर जाएं और "Explore Products" बटन पर क्लिक करें।

  2. नीचे स्क्रॉल करने पर वस्तुओं की श्रेणियां दिखेंगी।

  3. अपनी पसंद के सामान को चुनकर शॉपिंग कार्ट में जोड़ें।

  4. "View Cart" पर क्लिक कर वस्तुओं की सूची और कीमतें देखें।

  5. वैट और जीएसटी का अंतर तुरंत दिखाई देगा।

  6. अंत में आपकी कुल बचत की राशि प्रदर्शित होगी।

सरकार का मानना है कि इस कदम से उपभोक्ताओं को राहत मिलने के साथ-साथ बाजार में भी पारदर्शिता बढ़ेगी।

#GSTUpdate #GSTPortal #TaxRelief #ConsumerSavings #सरकारकीपहल #IndiaNews

G News Portal G News Portal
138 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.