अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई: पत्नी, सास और साले गिरफ्तार

अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई: पत्नी, सास और साले गिरफ्तार

बेंगलुरु: बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

अतुल सुभाष ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो संदेश जारी किया था जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया था। अतुल ने बताया था कि उनकी पत्नी और ससुराल वालों ने उन पर हत्या की कोशिश, अनैचरिक संबंध, घरेलू हिंसा और दहेज मांगने जैसे झूठे आरोप लगाए थे।

पुलिस की कार्रवाई:

अतुल सुभाष के सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से, जबकि निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।

अतुल का परिवार मांग रहा है न्याय:

अतुल के परिवार ने पुलिस से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अतुल को झूठे केसों में फंसाकर और मानसिक रूप से प्रताड़ित करके मार डाला गया।

Anant Dubey Anant Dubey
644 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.