1134 सैंपल की हुई जांच, 210 पॉजिटिव आए
अच्छी एवं राहत की बात यह है कि पॉजिटिव लगभग दुगने 393 रिकवर भी हुए
सवाई माधोपुर, 13 मई। जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए टेस्टिंग, ट्रेसिंग एवं ट्रीटमेंट के लिए समुचित व्यवस्था एवं प्रयास किए जा रहे है। जिला कलेक्टर के प्रयासों से जिला अस्पताल की कोविड जांच लेब में तीन जांच मशीनें संचालित है। लाइसिस की अतिरिक्त मशीन भी स्थापित की गई है। इस प्रकार कोविड सेंपल की जांच की पैंडेन्सी शून्य कर दी गई है।गुरूवार को जिले की लेब में 1134 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 210 कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए। पॉजिटिव की दर 18.52 प्रतिशत रही। अच्छी एवं राहत भरी बात यह रही कि गुरूवार को पॉजिटिव आए केसों से लगभग दुगने 393 संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर रिकवरी दर्ज की। अब जिले में कोरोना एक्टिव संक्रमितों की संख्या 2918 है। जिले में गुरूवार को रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से एक डेथ भी दर्ज की गई।
—000—
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.