39 सहायक लोको पायलटों को मिली पदोन्नति

39 सहायक लोको पायलटों को मिली पदोन्नति

39 सहायक लोको पायलटों को मिली पदोन्नति
गंगापुर सिटी 9 दिसम्बर। रेलवे में मालगाड़ी एवं यात्री गाड़ियों को चलाने का सपना लेकर रेल सेवा में आए नौजवान सहायक लोको पायलटो का अब गाड़ी चलाने का सपना अब पूरा होगा। कोरोना वायरस महामारी के चलते उनके प्रमोशन आदेश कई माह से लंबित चल रहे थे।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव एवं वर्किंग डिविजनल सेक्रेटरी इरशाद खान के अथक प्रयासों के बाद कोटा मंडल रेल प्रशासन ने 39 वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के लोको पायलट शंटर के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। यूनियन की लोको शाखा के सचिव राजेश चाहर एवं अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि इन आदेशों के मे गंगापुर सिटी मुख्यालय के 2 दर्जन से अधिक सहायक लोको पायलट, लोको पायलट के पद पर पदोन्नति आदेश मिलने के बाद सहायक लोको पायलट में खुशी का वातावरण है। पदोन्नत हुए सहायक लोको पायलट एवं यूनियन के पदाधिकारी ऋषि पाल राजकुमार मीणा आदिल खान चंद्रभान मीना रामराज मीणा लोकेश मीणा रघुनाथ सिंह सीताराम बैरवा तरुण यादव मनोज कुमार आदि ने सभी पदोन्नत हुए सहायक लोको पायलट को बधाई देते हुए यूनियन के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.