देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 36.48 करोड़ डोज लगाई गई हैं।
पिछले 24 घंटों में भारत में 45,892 नये मामले दर्ज हुये।
भारत में सक्रिय मामले कम होकर 4,60,704 तक पहुंचे।
कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.50 प्रतिशत हैं।
अब तक पूरे देश में कुल 2,98,43,825 मरीज स्वस्थ हुये।
पिछले 24 घंटों के दौरान 44,291 मरीज स्वस्थ हुये।
रिकवरी दर में बढ़ोत्तरी, वह 97.18 प्रतिशत पहुंची।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.37 प्रतिशत है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.42 प्रतिशत है, जो लगातार 17वें दिन तीन प्रतिशत से कम पर कायम है।
जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 42.52 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.