जिला अस्पताल में कोरोना के 78 और उप जिला अस्पताल में 43 बेड खाली

जिला अस्पताल में कोरोना के 78 और उप जिला अस्पताल में 43 बेड खाली

जिला अस्पताल में कोरोना के 78 और उप जिला अस्पताल में 43 बेड खाली
सवाई माधोपुर, 24 मई। जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा मरीजों को समुचित उपचार दिलाने के जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के प्रयासों तथा चिकित्साकर्मियों की मेहनत को गत 10 दिन से उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। अप्रेल माह के अंतिम एवं मई के प्रथम सप्ताह मंे जिला एव ंउप जिला अस्पताल पर कोविड मरीजों का खासा दवाब बढ गया था। उक्त समय में जिला अस्पताल और गंगापुर उप जिला अस्पताल में बमुश्किल 2-3 कोविड बेड खाली रहते थे तथा कई बार तो अतिरिक्त बेड लगाकर कोरोना पॉजिटिव का उपचार करना पडा।
अब लॉकडाउन की सफल पालना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढने तथा समय रहते खांसी, बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग, टेंस्टिंग तथा सीएचसी पर ही कोविड वार्डाे के संचालन तथा चिकित्साकर्मिकयों की मेहनत से स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिला और उप जिला अस्पताल में बडी संख्या में कोविड बेड खाली हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल में कोरोना उपचार के लिये उपलब्ध 148 बेड में से 80 पर ही मरीज भर्ती थे। यहॉ सोमवार अस्पताल के प्रवक्ता द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 78 बेड नये मरीजों के लिये उपलब्ध है।
इसी प्रकार गंगापुर उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश गुप्ता ने बताया कि सोमवार को उपलब्ध 70 कोरोना बेड में से 27 पर मरीज भर्ती थे, 43 बेड खाली रहे। सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में से स्वस्थ होने पर 8 को तथा उप जिला अस्पताल गंगापुर में से 5 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.