जिला अस्पताल में कोरोना के 85 और उप जिला अस्पताल में 55 बेड खाली – सवाई माधोपुर

जिला अस्पताल में कोरोना के 85 और उप जिला अस्पताल में 55 बेड खाली – सवाई माधोपुर

जिला अस्पताल में कोरोना के 85 और उप जिला अस्पताल में 55 बेड खाली
सवाई माधोपुर, 28 मई। जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा मरीजों को समुचित उपचार दिलाने के जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के प्रयासों तथा चिकित्साकर्मियों की मेहनत को गत एक पखवाडे में उल्लेखनीय सफलता मिली है। अप्रेल माह के अंतिम एवं मई के प्रथम सप्ताह मंे जिला एव ंउप जिला अस्पताल पर कोविड मरीजों का खासा दवाब बढ गया था। अब राहत एवं अच्छी बात यह है कि जिला एवं उप जिला अस्पताल के कोविड के उपचार के लिए नियत बेडों में से दो तिहाई से अधिक बेड खाली रहने लगे है।
लॉकडाउन की सफल पालना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढने तथा समय रहते खांसी, बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग, टेंस्टिंग तथा सीएचसी पर ही कोविड वार्डाे के संचालन तथा चिकित्साकर्मिकयों की मेहनत से स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिला और उप जिला अस्पताल में बडी संख्या में कोविड बेड खाली हैं।
जिला चिकित्सालय के प्रवक्ता डॉ. अंजनी मथुरिया द्वारा दोपहर दो बजे जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोरोना उपचार के लिये उपलब्ध 130 बेड में से पर 45 पर ही मरीज भर्ती थे। इनमें से 19 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर, 12 ऑक्सीजन सिलेंडर पर तथा 14 बिना ऑक्सीजन बेड पर थे। जिला अस्पताल में 85 बेड नये मरीजों के लिये उपलब्ध है। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय से 09 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेजा गया। उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय में मरीजों का दबाव कम होने से ट्रोमा वार्ड में अतिरिक्त लगाए गए 18 बेडों को इमरजेंसी के लिए रख लिया गया है।
इसी प्रकार गंगापुर उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को उपलब्ध 70 कोरोना बेड में से 15 पर मरीज भर्ती थे, 55 बेड खाली रहे। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में से स्वस्थ होने पर 09 को तथा उप जिला अस्पताल गंगापुर में से 4 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अस्पतालों में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाईयां सहित अन्य संसाधनों की समुचित उपलब्धता है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.