दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए औषधि नियंत्रक दल की कार्रवाई जारी, 7 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस 3 से 21 दिनों के लिए निलंबित

दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए औषधि नियंत्रक दल की कार्रवाई जारी, 7 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस 3 से 21 दिनों के लिए निलंबित

दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए औषधि नियंत्रक दल की कार्रवाई जारी, 7 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस 3 से 21 दिनों के लिए निलंबित
जयपुर 19 मई। जयपुर शहर में दवाओं की कालाबाजारी रोकने व दवाओं के निर्धारित दर से अधिक की वसूली पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गए औषधि नियंत्रक दल की कार्यवाही निरंतर जारी है। दल ने बुधवार को शहर के कई मेडिकल स्टोर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इनमें से 7 स्टोर्स पर विभिन्न अनियमितताएं मिलने के कारण दंडस्वरूप 3 से 21 दिनों तक के लिए लाइसेंस निलंबित किया।
सहायक औषधि नियंत्रक श्री दिनेश तनेजा ने बताया कि टीम ने शहर के कुछ मेडिकल स्टोर पर बोगस ग्राहक भेजकर बिना चिकित्सकीय परामर्श के कोरोना के इलाज की दवाइयां मांगी। स्टोर संचालकों ने बिना चिकित्सीय परामर्श पत्र मांगे और बिना बिल के दवाएं ग्राहक को दे दी। इनकी गहनता से जांच करने पर बिना बिल के एवं रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में इन औषधियों का बेचान करना, कोरोना महामारी में काम आने वाले उपकरण, मास्क इत्यादि की मनमानी कीमतें वसूलना सहित कई अनियमितताएं पाई गईं। उन्होंने बताया कि कार्यवाही स्वरूप 7 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 3 से 21 दिनों के लिए निलंबित किए गए।
श्री तनेजा ने बताया कि आदर्श नगर के यूनिक मेडिकोज व जैन मेडिकल एंड प्रोविजन स्टोर, एसएमएस हॉस्पिटल के पास के हीना मेडिकल एंड प्रोविजन स्टोर, मानसरोवर के पदमा मेडिकोज एंड जनरल स्टोर, भट्टा बस्ती के जिक्र फार्मेसी एंड जनरल स्टोर, प्रताप नगर के चौधरी मेडिकल एंड प्रोविजन स्टोर और जगतपुरा के श्री मेडिकल्स का लाइसेंस कुछ दिनों के लिए निलंबित किया गया है। इन दिवसों में ये मेडिकल स्टोर आमजन के लिए बंद रहेंगे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.