होम्योपैथी इम्युनिटी बुस्टर की निःशुल्क दूसरी डोज पिलवाई
सवाई माधोपुर 21 मई। शहर स्थित रामलीला मैदान परिसर में शुक्रवार को प्रात 8 बजे से 10 बजे तक श्रीराम मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ होम्योपैथी चिकित्सक डाॅ शिवानी शर्मा ने एक बार पुनः होम्योपैथी इम्युनिटी बूस्टर का दूसरा डोज लोगों को निशुल्क पिलवाया।
जिसमे भारत विकास परिषद की हम्मीर शाखा अध्यक्ष विष्णु माथुर, भाजपा जिला प्रवक्ता दीनदयाल मथुरिया, केप्टन रिपुदमन सिंह माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश जैमिनी, रामवतार जैमिनी, श्रीमती पुष्पा देवी, श्रीमती सविता माथुर, वार्ड पार्षद श्रीमती बीना देवेन्द्र मोहन गौत्तम, डाॅ अमित जैमिनी, भाजपा शहर मण्डल उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, महेश माथुर, कीर्तिराम शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, परमेश्वर जैन सहित अनेक लोगों ने दवा वितरण कराने में सहयोग किया।
क्षेत्रवासियो ने डाॅ शिवानी व उनके पति डाॅ अमित जैमिनी को कोरोना वारियर्स के रुप में फूलमाला पहनाकर सम्मान भी व्यक्त किया।
निशुल्क दवा वितरण के पूरे समय सभी ने मुंह पर मास्क, दो गज की दूरी बनाकर रखी तथा सबसे घर वालों की कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुए पड़ोस के जरुरतमंदो की मदद करने का ध्यान रखने, कोरोना वैक्सीन लगवाने, भीड़-भाड़ से बचने, अति आवश्यक काम के बिना घर में बने रहने, तथा बार-बार हाथ धोते रहने का निवेदन कर जन-जागरण अभियान भी जारी रखा।