गुरूवार को जॉंचे गये सभी 41 सैम्पल नेगेटिव, 1 रिकवर होने से अब मात्र 2 पॉजिटिव बचे

गुरूवार को जॉंचे गये सभी 41 सैम्पल नेगेटिव, 1 रिकवर होने से अब मात्र 2 पॉजिटिव बचे

गुरूवार को जॉंचे गये सभी 41 सैम्पल नेगेटिव, 1 रिकवर होने से अब मात्र 2 पॉजिटिव बचे, जल्द वैक्सीनेशन करवा लेंगे तो आने वाली किसी भी सम्भावित लहर से काफी हद तक बचे रहेंगे हम
सवाई माधोपुर, 24 जून। जिले में गुरूवार को कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया, इसके साथ ही 1 कोरोना पॉजिटिव रिकवर होकर नेगेटिव हो गया। अब जिले में केवल 2 एक्टिव कोरोना केस हैं।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि गुरूवार को जॉंचे गये सभी 41 सैम्पल नेगेटिव आये हैं। जिले मेंष्शेष बचे 2 एक्टिव केस में से 1 जिला अस्पताल में तथा दूसरा होम आइसोलेशन में रह कर चिकित्सकों के परामर्श पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। जिले में जून माह के शुरूआती 24 दिनों में केवल 36 पॉजिटिव मिले तथा 34 रिकवर हो गये। जॉंचे गये सैम्पल में पॉजिटिविटि दर 1 प्रतिशत से भी कम रही है जबकि मई माह में 23 तथा अप्रेल में 18 प्रतिशत पॉजिटिविटि दर रही।
कलेक्टर ने इन स्थितियों को जिले के लिये सुखद बताते हुये सभी जिलावासियों को गाईडलाइन की इसी भावना और स्वअनुशासन से पालना करने की अपील की है ताकि जिला कोरोना मुक्त हो सके। उन्होंने 18 साल से ज्यादा आयु के प्रत्येक व्यक्ति को कोविड-19 टीके की पहली डोज ले लेने तथा पहली डोज ले चुके व्यक्तियों को निर्धारित अन्तराल पर दूसरी डोज लेने की अपील भी की है। उल्लेखनीय है कि पहली और दूसरी डोज लेने का अन्तराल कोवैक्सीन में 28 दिन तथा कोविशील्ड के मामले में 84 दिन निर्धारित किया गया है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.