शराब के नशे में धुत्त एक युवक शोले फ़िल्म का वीरू बनकर, कर रहा है बसंती की मांग

शराब के नशे में धुत्त एक युवक शोले फ़िल्म का वीरू बनकर, कर रहा है बसंती की मांग

भरतपुर। कोरोना महामारी के साथ चक्रवाती ताऊते तूफान की भयावहता को नजरअंदाज कर राजस्थान में भरतपुर के कस्वा नदबई में शराब के नशे में धुत्त एक युवक शोले फ़िल्म का वीरू बन कर रहा है बसंती की मांग। पानी की टंकी पर चढ़कर इस शराबी युवक द्वारा की जा रही है शादी कराने की मांग। कस्बे में नगर रोड स्थित उपाध्याय पाडा की पानी की टंकी पर चढ़े शराबी की इस हरकत से पुलिस ब प्रशासन के फूले हाथ पांव। चक्रवाती ताऊते तूफान की बजह से हो रहे विपरीत मौसम के बीच पुलिस ब प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुच शराबी युवक को टंकी से उतारने का कर रहे है प्रयास लेकिन शराबी युवक अड़ा है अपनी जिद्द पर। खराब मौसम के साथ धीरे धीरे छा रहा है अंधेरा ऐसे में इस युवक को टँकी से नीचे उतरने में खड़ी हो सकती है मुश्किलें भी।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.