ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित 25 जून तक
सवाई माधोपुर, । दीनदयाल अन्तोदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वरोजगार घटक के तहत नगर परिषद कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा पात्र अभ्यर्थियों से ऋण के लिए 25 जून तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि योजना के स्वरोजगार घटक के तहत व्यक्तिगत ऋण के लिए 2 लाख रूपये एवं सामूहिक ऋण के लिए 10 लाख रूपये तक का ऋण स्वीकृत जायेगा।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत नगर परिषद के शहरी क्षेत्र के शहरी बीपीएल अन्त्योदया योजना के लाभार्थी एवं ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रूपये से कम है, वे सभी ऋण के लिए नगर परिषद के कमरा नम्बर 14 में 25 जून तक आवेदन कर सकते है।