मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि स्वीकृत
सवाई माधोपुर, । विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि लाखन सिंह मीना निवासी निंदरदा, रिंकू मीना निवासी भेड़ोला, बाल मुकुंद नामा और दशरथ रेगर निवासी पीपल्दा, दिलराज कीर निवासी रामपुरा, धनराज माली निवासी चैनपुरा, सूरज बैरवा निवासी महू कलां, लक्ष्मन गुर्जर निवासी खानपुर बड़ोदा, राकेश कुमार बैरवा निवासी किशनपुरा, विमल कुमार जैन निवासी श्यामपुरा, सुनील कुमावत निवासी पांवडेरा एवं हरिराम निवासी कैलाशपुरी की दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने पर रवि महावर निवासी शहर सवाई माधोपुर एवं जगदीश सिंह राजावत निवासी बगीना, चौथ का बरवाड़ा को दो-दो हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.