जरूरतमंद परिवारों को सीएम सहायता कोष से एक-एक हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत
सवाई माधोपुर, 11 मई। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद को लॉकडाउन में परेशानी न आए, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पिछले लॉकडाउन की तरह इन परिवारों के बैंक खाते में एक-एक हजार जमा करवाने के निर्देश दिए है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक्सग्रेसिया के रूप में ऐसे जरूरतमंद 574 परिवारों को मंगलवार को एक-एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। सवाई माधोपुर ग्रामीण क्षेत्र में 85, गंगापुर सिटी ग्रामीण क्षेत्र में 221, वजीरपुर उपखंड क्षेत्र में 268 परिवारों को यह सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इससे पूर्व जिले के 2573 परिवारों के लिए 25.73 लाख रूपए की सहायता राशि की स्वीकृति जारी की गई थी। इनमें बौंली में 118, बामनवास में 548, चौथ का बरवाडा में 207, खंडार में 259, मलारना डूंगर में 57, गंगापुर सिटी शहरी क्षेत्र में 710, सवाई माधोपुर शहरी क्षेत्र में 674 परिवार शामिल हैं।