स्काउट गाइड द्वारा चिकित्सा व्यवस्थाओं में सहयोग
सवाई माधोपुर 11 मई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के तत्वावधान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने एवं आमजन को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन का स्काउट गाइड द्वारा, दो गज दूरी मास्क है जरूरी, सेनेटाइजर का, प्रयोग, बार बार हाथ धोना, अनावश्यक घर से नहीं निकलना, वेक्सिनेशन कराना आदि कार्यों में सहयोग किया जा रहा है।
सचिव भारत स्काउट गाइड सवाई माधोपुर महेश सेजवाल ने बताया कि इसी श्रंखला में राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया सवाई माधोपुर में मेडिकल स्टाफ का सहयोग करते हुए एवं आमजन को वेक्सिनेशन के लिए प्रेरित किया।