अस्थमा, कैंसर एवं टीवी मरीजों को अब घर पर ही मिल सकेंगे ऑक्सीजन सिलेंडर – गंगापुर सिटी

अस्थमा, कैंसर एवं टीवी मरीजों को अब घर पर ही मिल सकेंगे ऑक्सीजन सिलेंडर – गंगापुर सिटी

गंगापुर सिटी – अस्थमा, कैंसर एवं टीवी मरीजों को अब घर पर ही मिल सकेंगे ऑक्सीजन सिलेंडर – मानसिंह गुर्जर
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में संचालित भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के तहत अस्थमा, कैंसर एवं टीवी मरीजों को उनकी मांग के अनुरूप भाजपा पहले से ही प्रयासरत थी कि इस प्रकार के मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था घर पर ही मिल सके, राज्य सरकार द्वारा नई गाइडलाईन के कारण जब सभी ऑक्सीजन सिलेंडरो का अधिग्रहण कर जमा कर लिए तथा आदेश दिए कि कोई भी व्यक्ति या एजेंसी अपने पास सिलेंडर नहीं रख सकेंगे, ऐसी स्थिति में इस प्रकार के रोगियों का जीना दुश्वार हो गया तथा तीन-चार लोगों ने अपनी प्राण गवा दिए | तब भाजपा की ओर से सिलेंडर देने की मांग जोर-शोर से की गई |
पूर्व विधायक ने इस प्रकार की विषम परिस्थितियों में ऑक्सीजन सिलेंडर लाने के लिए अनुमति किए जाने के लिए जिला कलेक्टर एवं स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया |
उन्होंने कहा कि हमने आज जयपुर से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवा लिए है जो बाद डॉक्टर BCMHO की स्वीकृति से तिवारी ऑक्सीजन एजेंसी के माध्यम से दिए जाएंगे इस प्रकार इन 22 लोगों के परीजन ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त कर अपने लोगों की जान बचा सकेंगे | मीडिया की उपस्थिति में आज पूर्व विधायक के जयपुर रोड स्थित निवास से ऑक्सीजन सिलेंडर तिवारी गैस एजेंसी को दिए गए इस अवसर पर नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, योगेंद्र शर्मा पार्षद, मिथलेश व्यास,कमलेश महावर पार्षद,संदीप जी ,दिलीप तिवारी जी,लवकुश, मनीष मौजूद थे |

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.