आयुर्वेद विभाग जन जन के द्वार-
दिनाँक 29.05.2021 को राजस्थान सरकार आयुर्वेद विभाग, गंगापुरसिटी विधायक श्रीमान रामकेश जी मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुरसिटी श्री नवरत्न जी कोली, उपखण्ड अधिकारी श्री अनिलकुमार चौधरी जी,तहसीलदार श्री ज्ञानचन्द जी जैमन,आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ इन्द्र मोहन जी शर्मा सम्भाग भरतपुर, उपनिदेशक सवाईमाधोपुर डॉ0 कैलाश चंद जी शर्मा आप सभी के दिशा निर्देश में आज गंगापुरसिटी शहर के फवारा सर्किल चौराहे पर, नयाबाजार, कचहरी रोड़, देवी स्टोर चौराहा, विधायक निवास पर चल रही गरीब व जरूरत मन्द लोगों के लिए इंद्रा रसोई पर भोजन लेने वाले महिला पुरुष व रसोई बनाने वालों को विधायक साहब श्री रामकेश जी मीणा के साथ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद विभाग गंगापुरसिटी डॉ0 कालूराम मीणा, वरिष्ठ कम्पाउंडर श्यामलाल शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा व परिचारक केदारलाल बैरवा के सहयोग से शरीर की रोगप्रतिरोधक छमता बढ़ाने व संक्रमण की रोकथाम हेतु आयुष क्वाथ व आयुष किट के 345 पैकिट वितरण कर लोगों को बनाने व लेने के बारे में उचित दिशा निर्देश दिये। ( डॉ0 कालूराम मीणा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी , राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय- गंगापुरसिटी)
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.