कोरोना महामारी को देखते हुए शादी स्थगित बामनवास

कोरोना महामारी को देखते हुए शादी स्थगित बामनवास

कोरोना महामारी को देखते हुए शादी स्थगित
बामनवास 12 मई। राजस्थान सरकार की कोविड-19 गाइडलाइन वह कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थितियों को और रफ्तार को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी ग्राम विकास समिति सुंदरी के सदस्यों की सक्रियता से मुनेश कुमार मीणा निवासी सुंदरी ने अपनी 24 मई को होने वाली शादी अभी स्थगित कर दी है।
शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी लेकिन एक जागरूक युवक की भूमिका निभाते हुए निर्णय लिया और घरवाले वह रिश्तेदारों को भी इसके लिए तैयार किया जबकि शादी की तैयारियों के लिए हलवाई टेंट पीली पत्री जैसी महत्वपूर्ण तैयारियां पूर्ण हो चुकी थी। इनके बाद भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कोरोना की विकट परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लड़की वाले पक्ष को भी इसके लिए काफी प्रयास करते हुए प्रेरित किया। तब जाकर सर्व सहमति से शादी स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.