बामनवास थाना पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

बामनवास थाना पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

सवाई माधोपुर- बामनवास थाना पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।
सवाई माधोपुर -बामनवास थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी हिमांशु शर्मा के सुपर विजन में कार्यवाही करते हुए अवैध नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है । इसी के दौरान आज सूचना मिलने पर बामनवास थाना पुलिस ने थाना अधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पिपलाई पुलिस चौकी के सामने एक युवक राम खिलाड़ी गुर्जर पुत्र घासी लाल ,निवासी भैरूबांस थाना लालसोट, को एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम से अधिक अवैध नशीला पदार्थ स्मैक व एक बाइक के साथ पुलिस ने बरामद किया। व्रत अधिकारी तेज कुमार पाठक ने बताया कि बामनवास पुलिस ने इन दिनों अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है ।और इसी कड़ी में आज आरोपी राम खिलाड़ी गुर्जर को एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल व अवैध नशीले पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तथा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.