भाजपा के सेवा ही संगठन

भाजपा के सेवा ही संगठन

गंगापुर सिटी – भाजपा के सेवा ही संगठन के अंतर्गत पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में चलाए जा रहे चाय -बिस्किट के नाश्ता कार्यक्रम को लगातार कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भाव के साथ चलाया जा रहा है लगभग सभी सरकारी दफ्तरों एवं फ्रंटलाइन कोराेना वॉरियर्स को निश्चित समय पर कार्यकर्ता चाय – बिस्किट पहुंचा रहे है ।
भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की रूप रेखा एक दिन पूर्व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी चार्ट पर लगा दी जाती है ।इसी के अनुसार कार्यकर्ता बड़े चांव से चाय तैयार कर वितरित करते है ।आज के चाय नाश्ता व्यवस्था में धनेश शर्मा , चिरंजीलाल लोधा ,गोविंद गुप्ता सेवा वाले ,पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ,पार्षद कमलेश महावर,मंडल महामंत्री अशोक कमालपुर,मिथलेश व्यास ,राहुल गुप्ता ,जितेंद्र शर्मा आदि द्वारा तैयार कर वितरित की गई ।
भूखे को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं द्वारा 663 भोजन के पैकेट जरूरतमंदों को शहर के विभिन्न वार्डो में पहुंचाए गए ।आज की भोजन व्यवस्था में 500 पैकेट गिरधारी बंसल द्वारा एवं शेष पैकेटों की व्यवस्था नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा की गई।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.