काटा 1लाख 5हजार का चालान – भीलवाड़ा

काटा 1लाख 5हजार का चालान – भीलवाड़ा

शाहपुरा के चलानिया गांंव में विवाह समारोह पर कार्रवाई,
तहसीलदार व पुलिस ने कार्रवाई कर काटा 1लाख 5हजार का चालान
शाहपुरा (भीलवाडा)

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा तहसील के चलानिया गांव में आज एक धार्मिक स्थल पर विवाह समारोह की सूचना पर तहसीलदार इंद्रजीत सिंह व स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹105000 का चालान काटा है। तहसीलदार इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो यहां 300 से अधिक लोग विवाह समारोह में शामिल मिले। प्रशासन व पुलिस को देख मौके से ये सभी लोग खेतों में भाग छूटे यहां प्रशासन को 600 से अधिक लोगों के लिए बनाया गया भोजन भी मिला जिस को जप्त कर लिया है। तहसीलदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शंकर गुर्जर के बेटे का विवाह समारोह यहां हो रहा था और यहां 600 से अधिक लोगों का सामूहिक भोज भी होना था इस पर यह कार्रवाई आज की है। मौके से जप्त भोजन को प्रशासन ने गांव में ही गरीबों को बटवा दिया।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.