युवाओं के टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री मंत्री एवं विधायक देंगे एक माह का मूल वेतन – राजस्थान

युवाओं के टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री मंत्री एवं विधायक देंगे एक माह का मूल वेतन – राजस्थान

युवाओं के टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री मंत्री एवं विधायक देंगे एक माह का मूल वेतन

प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के निशुल्क कोविड टीकाकरण के लिए राज्य सरकार को समाज के विभिन्न वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस विषम परिस्थिति में अंशदान करने के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के आहवान पर लोग स्वप्रेरणा से आर्थिक सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री सहित राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों, विधानसभा के पीठासीन अधिकारियों तथा सभी विधायकों ने इस पुनीत कार्य के लिए अपने मई माह का मूल वेतन राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष-कोविड वैक्सीनेशन अकाउंट में समर्पित करने का निर्णय किया है।
आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारियों ने तीन दिन का वेतन इस कार्य के लिए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही आरएएस, आरपीएस, राज्य लेखा सेवा, वन सेवा, राज्य कर सेवा, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रूक्टा), राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) आदि से संबंधित एसोसिएशनों ने भी आगे आकर श्री गहलोत के आह्वान पर युवा वर्ग के टीकाकरण के लिए अंशदान देने की स्वैच्छिक सहमति दी है।
श्री गहलोत ने संकट के इस समय में सहयोग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेशवासियाें की जीवन रक्षा सर्वाेपरि है। इस दिशा में हर वर्ग का सहयोग राज्य सरकार के कोविड प्रबंधन के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जयपुर सचिवालय शाखा में खोला गया है, जिसकी खाता संख्या 40166914665 और आईएफएससी कोड SBIN0031031 है। सहयोगकर्ता नकद, चैक एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस खाते में सहयोग राशि हस्तान्तरित कर सकते हैं। इस खाते में प्राप्त दान राशि का प्रयोग युवा वर्ग के निशुल्क टीकाकरण के लिए किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.