कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रवांजना चौड़, फलौदी एवं लहसोड़ा का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रवांजना चौड़, फलौदी एवं लहसोड़ा का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रवांजना चौड़, फलौदी एवं लहसोड़ा
का औचक निरीक्षण
स्वास्थ्य केन्द्रों में  उपलब्ध संसाधनों एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध मंे ली जानकारी
सवाई माधोपुर, 23 जून। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रवांजना चौड़, फलौदी एवं लहसोड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सा सुविधा एवं उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने चिकित्सालयों में ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर, बेड सहित अन्य आवश्यक उपकरण एवं संसाधनों के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की बताई जा रही संभावित तीसरी लहर से पूर्व चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण तथा व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लगातार तैयारियां की जा रही है। स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सालयों में मरीजों को समुचित चिकित्सा मिले, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रवांजना चौड़ में निरीक्षण के दौरान स्टॉफ की उपस्थिति, लेबर रूम, निःशुल्क दवाईयों की उपलब्धता, आउटडोर की स्थिति, प्रयोगशाला कक्ष में की जाने वाली जांचे एवं उपकरणों के संबंध मंे जानकारी ली। कलेक्टर ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत किये जा रहे टीकाकरण के संबंध में फीडबैक लिया तथा वैक्सीन की डोज प्राप्त होते ही पूरी गति के साथ 18 वर्ष अधिक आयु के लोगों के वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिला कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फलौदी में पहुंचकर व्यवस्थाओं को जांचा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों से संवाद कर चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित फीडबैक लिया। चिकित्सा कर्मियों से कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाई जायें। जिससे जिला एवं उप जिला अस्पतालों पर मरीजों का दबाव नही बड़े। कलेक्टर ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए चिकित्सा कर्मियों से चिकित्सालय के सभी संसाधन व्यवस्थित एवं दुरस्त रखने तथा अन्य व्यवस्थाओं का सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिला कलेक्टर लहसोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां वार्ड मंे भर्ती मरीज से संवाद कर फीडबैक लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लहसोड़ा में वैक्सीनेशन की प्रगति सहित स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता तथा अन्य जांच उपकरणों के संबंध में मौजूद कार्मिकों से सवाल जवाब किये।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन सिलेण्डर, कन्सन्ट्रेटर तथा अन्य उपकरणों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, आरसीएचओ डॉ. कमलेश मीना भी मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.