कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सवाई माधोपुर, 10 दिसंबर। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता सूची में अपना नाम लिखवाना चाहिए। उन्होंने मतदान का प्रयोग अवश्य करने के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही।
रंगोली बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश:- महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में रंगोली बनाई गई। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने रंगोली की सराहना करते हुए लोगों को इसके माध्यम से मतदान के लिए जागरूक करने की बात कही। इस मौके पर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को मतदाता जागरूकता के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.