जीएसएस फलौदी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जीएसएस फलौदी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जीएसएस फलौदी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
सवाई माधोपुर, 23 जून। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने ग्राम सेवा सहकारी समिति फलौदी का बुधवार को शाम 4 बजे औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सहकारी समिति के गोदाम मंे स्टॉक के अनुसार खाद के उपलब्ध 239 कट्टों का भौतिक सत्यापन भी किया। खाद की उपलब्धता तथा सहकारी समिति के सदस्यों को ऋण वितरण कार्य के संबंध में जानकारी ली। सहकारी समिति के सह सचिव ने रिकवरी के संबंध में भी कलेक्टर को जानकारी दी।
कलेक्टर ने सहकारी समिति के परिसर में पौधरोपण करवाने तथा सौन्दर्यकरण करवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने किसानों निर्धारित दर पर खाद की उपलब्धता करवाने के संबंध में सवाल जवाब कर फीडबैक लिया। फलौदी में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रास्ते में गाड़िया लुहार परिवारों के लोगों से संवाद किया। उन्होंने गाड़िया लुहार परिवारों को सरकार की ओर से मिली सुविधाओं, मकान के पट्टे, टीकाकरण तथा अन्य योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। कलेक्टर ने गाड़िया लुहार परिवारों के लोगों से चर्चा कर कोरोना गाइड लाइन की पालना करने, मास्क लगाने तथा वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गाडिया लुहार परिवारों के व्यवसाय, बालकों की शिक्षा तथा परिवार के पालन पोषण के संबंध में आत्मीयता से चर्चा की। कलेक्टर से चर्चा कर गाडिया लुहार परिवारों ने पानी की समस्या से अवगत कराया।
पुलिस थाना रवांजना डूंगर का निरीक्षण:- जिला कलेक्टर रवांजना डूंगर थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं जांचा। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध कार्मिकों व थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर, लाईसेन्सी हथियार, ऑनलाईन एफआईआर दर्ज करने तथा पैंडिंग मुकदमों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने थाना क्षेत्र के गांवों तथा अपराध नियंत्रण के संबंध में भी सवाल जवाब किये।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.