सांसद रंजिता कोली पर हमले की निन्दा – शिवाड़

सांसद रंजिता कोली पर हमले की निन्दा – शिवाड़

सांसद रंजिता कोली पर हमले की निन्दा
शिवाड़ 28 मई। भाजपा प्रदेश मन्त्री जितेन्द्र गोठवाल ने भरतपुर सांसद रंजिता कोली पर कातिलाना हमले की निन्दा कर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने बताया कि गुरूवार देर रात अस्पताल व स्वास्थ्य सेवाओ का निरिक्षण कर रही भरतपुर सांसद रंजिता कोली पर प्राण घातक हमला प्रदेश मे कानुन व्यवस्थाओ की पोल खोल रहा है। वही हमला निंदनीय व शर्मनाक है। गोठवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर को फोन करने पर फोन नही उठाते है साथ ही घटना स्थल पर पहुॅचने मे पुलिस को 45 मिनट लग गये।
गोठवाल ने कहा कि राजस्थान को बंगाल नही बनने देंगे दोषियो को तुरन्त गिरफ्तार करने की मंाग की है। इस सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा की मांग की है।
सेवा ही संगठन के जिला प्रभारी होने के नाते भाजपा प्रदेष मंत्री गोठवाल ने अलवर जिले के थानागाजी विधानसभा की सेवा ही संगठन की बैठक ली। जिससे प्रदेष महामंत्री सुषिल कटारा, जिलाध्यक्ष संजय नरुका व सभी मण्डल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मोजुद थे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.