बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सड़कों पर कांग्रेस – बौंली

बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सड़कों पर कांग्रेस – बौंली

बौंली, सवाईमाधोपुर: बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सड़कों पर कांग्रेस, बामनवास विधायक इन्दिरा के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय तक निकाला गया मार्च, केन्द्र सरकार के विरुद्ध की जमकर नारेबाजी।
गौरतलब है कि इस समय देश में पेट्रोल डीजल में भारी बढ़ोतरी से हर व्यक्ति त्रस्त है। पेट्रोल 100 के पार तो डीजल 100 के करीब पहुंच गया है। राज्य व केंद्र सरकार का वेट हटा दिया जाए तो पेट्रोल डीजल की कीमतें लगभग ₹27 से ₹30 तक रह जाती है ऐसे में नाराजगी लाजमी है। इसी मुद्दे को कांग्रेस ने पलटवार केंद्र पर हमला बोलते हुए बौंली में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सड़कों पर कांग्रेस, बामनवास विधायक इन्दिरा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। केन्द्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। विधायक इंदिरा मीणा के साथ भरतलाल गुर्जर, हनुमान मीणा, प्रहलाद माली, रेखराज मीणा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.