कोर ग्रुप की बैठक आयोजित शिवाड़

कोर ग्रुप की बैठक आयोजित शिवाड़

कोर ग्रुप की बैठक आयोजित
शिवाड़ 20 मई। ग्राम पंचायत महापुरा मे राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर बुधवार को डाॅ पुरूषोतम बैरवा की उपस्थिति व सरपंच की अध्यक्षता मे कोर गु्रप की बैठक आयोजित की गई। जिसमे कोरोना गाइडलाईन की पालना के साथ साथ डोर टू डोर सर्वे करने एवं कोरोना रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासो पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पटवारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने ग्राम मे सभी वार्डो मे कोरोना गाईडलाईन पालना, कार्य योजना डोर टू डोर सर्वे आई.एल.आई. व्यक्तियो की पहचान एवं दवाईयो व्यवस्थित एवं समय पर निष्पादन की योजना बनाकर कार्य करने तथा वहाॅ कार्यरत कार्मिको को मुस्तेदी के साथ घर घर जाकर मरीजो का सर्वे व जाॅच करने, होम क्वारन्टाईन मरीजो पर निगरानी रखने और कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर संवेदनशील रहने को कहा। इस अवसर पर वार्ड पंच, आशा सहयोगिनी व आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.