कोरोना पॉजिटिव-गंगापुर सिटी

कोरोना पॉजिटिव-गंगापुर सिटी

गंगापुर उपखंड में चार कोरोना पॉजिटिव

गंगापुर सिटी
गंगापुर उपखंड में कोरोना का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट में 4 पॉजिटिव आए है। जबकि एक कोरोना पॉजिटिव रिपीट हुआ है। जबकि अब तक एक दर्जन से अधिक की मौत हो गई है।सामान्य चिकित्सालय के ब्लड बैक प्रभारी डॉ. बिजेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जारी सूची के अनुसार गंगापुर सिटी सैनिक नगर निवासी एक 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। इसी प्रकार उदेई मोड निवासी एक 40 वर्षीय एक महिला इन्द्रा मार्केट निवासी एक 62 वर्षीय व परीता निवासी एक 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। इनमें इन्द्रा मार्केट निवासी एक 62 वर्षीय की दूसरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.