कोरोना अपडेट: बुधवार को जिले में 1 नया कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस केवल 11, बामनवास ब्लॉक कोरोनामुक्त

कोरोना अपडेट: बुधवार को जिले में 1 नया कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस केवल 11, बामनवास ब्लॉक कोरोनामुक्त

कोरोना अपडेट: बुधवार को जिले में 1 नया कोरोना पॉजिटिव,
एक्टिव केस केवल 11, बामनवास ब्लॉक कोरोनामुक्त
सवाईमाधोपुर, 16 जून। रिकवरी और पॉजिटिविटी के गत कई दिनों के ट्रेंड को देखते हुए जिला कोरोनामुक्त होने की ओर लगातार अग्रसर हो रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले वासियों द्वारा दिखाया गया जन अनुशासन, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में प्रशासन एवं उनकी टीम की मुस्तैदी तथा चिकित्साकर्मियों की मेहनत से जिला कोरोना मुक्त होने से चंद कदम दूर है।
जिले में बुधवार, 16 जून को कोरोना जांच के लिए गये 141 सैंपलों में से केवल 1 सैंपल पॉजिटिव दर्ज किया गया। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि अब जिले में मात्र 11 एक्टिव कोरोना केस बचे हैं। इन 11 एक्टिव केस में से 2 जिला अस्पताल में भर्ती है तथा शेष 9 होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव केस के संबंध में ब्लॉकवार देखें तो गंगापुर में 5, सवाई माधोपुर में 3, खंडार मंें 2 एवं बौंली में 1 एक्टिव केस है। ब्लॉक बामनवास कोरोना मुक्त हो चुका है।
1 जून से 16 जून तक की अवधि में जहॉं जिले में मात्र 34 पॉजिटिव केस आये, वहीं इसके ठीक 6 गुना यानि 204 पॉजिटिव रिकवर होकर स्वस्थ हो गये। इस अवधि में कुल 2815 सैम्पलों की जॉंच में केवल 1.2 प्रतिशत पॉजिटिव मिले। मई माह में जिले में कोरोना से 30 लोगों की मृत्यु हुई, राहत की बात ये रही है जून में अब तक 1 भी मृत्यु कोरोना से नहीं हुई है। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि हमारा जिला पूर्व में भी कोरोनामुक्त होकर पुनः संक्रमण की लहर का सामना कर चुका है, अब पूर्ण सावधानी बररते हुये कोरोना का प्रसार शून्य करना है। इसके लिये सभी पात्र अपनी बारी आते ही वैक्सीन लगाये, लॉकडाउन की ढील का लाभ अपनी आजीविका और अन्य महत्वपूर्ण कार्य के लिये ही उठाये, बेवजह भीडभाड में न जायें, मास्क लगाकर ही घर से निकले। कलेक्टर ने बताया कि गत 26 अप्रेल से चल रहा डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे हमें कोरोना से लडने में बडी मदद मिली है। इस अभियान के अन्तर्गत खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले 47349 रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा किट उपलब्ध करवाया गया, उन्हें कोरोना जॉंच के लिये परामर्श दिया गया, उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की गई।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.