यूटीबी भर्ती के लिए काउंसलिंग कल – सवाई माधोपुर

यूटीबी भर्ती के लिए काउंसलिंग कल – सवाई माधोपुर

यूटीबी भर्ती के लिए काउंसलिंग कल
सवाई माधोपुर 9 जून। चिकित्सा विभाग में यूटीबी के आधार पर जीएनएम एवं लैब टैक्निषियन की भर्ती की जानी है, जिसकी काउंसलिंग 11 जून को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यूटीबी के आधार पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई थी, जिसमें प्राप्त परिवेदनाओं के आधार पर जीएनएम एवं लैब टैक्निषियन की चयन सूची को निरस्त कर अब काउंसलिंग के आधार पर चयन किया जाएगा। मैरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी को अपने समस्त मूल दस्तावेज, दसवीं, बारहवीं की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आरएनसी प्रमाण पत्र एवं तकनीकी योग्यता की अंकतालिका साथ लानी होगी।

G News Portal G News Portal
70 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.