सी. पी. हॉस्पिटल एवं मेट्रोपोलिटन एसोसिएशन द्वारा सातवे दिन भी फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को मेडिकल सेफ्टी भेट की
मेट्रोपोलिटन एसोसिएशन के सानिध्य में आज सातवे दिन के महा अभियान में इंडस्ट्रियल एरिया के सभी मीडिया कर्मियों के संस्थान में एवं सभी कोरोना वारियर्स की सुरक्षा हेतु सभी को मास्क ,हैंड ग्लव्स एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्य किया गया , इस दौरान मेट्रोपोलिटन एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में सभी मीडियाकर्मियों के प्रबंधक एवं उनके समस्त स्टाफ को सी.पी. हॉस्पिटल के सहयोग से मास्क ,सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स भेंट किये गए । जिसमे मेट्रोपोलिटन एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शर्मा भगवती ने बताया कि कोरोना काल मे प्रिंट मीडिया का अतुलनीय योगदान रहा हूं इसी के माध्यम से लोगो मे कोरोना के प्रति सतर्क रहें एवं सुरक्षित हुए इसलिए इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।इस दौरान सी.पी.हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर क्षितिज गुप्ता ने बताया कि मीडिया वाले अपने परिवारों को छोड़कर अपनी ड्यूटी निभा रहे है । इस बीच प्रदेशाध्यक्ष सचिन शर्मा , जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शर्मा भगवती , सी.पी. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ क्षितिज गुप्ता, अपराध नियंत्रण एवं सुधार संगठन के अंकित शर्मा , रौनक शर्मा , योगेश शर्मा सुकार आदि पदाधिकारी मौजूद थे ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.