चक्रवाती तूफान ताऊते अपडेट
पिछले 6 घंटों में दक्षिण पूर्वी अरब सागर की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ा है। तथा इसका केंद्र 12.8 deg N व 72.5 deg E पर स्थित है। इसके अगले 6 घंटों में और तीव्र होकर सीवियर साइक्लोन (SEVERE CYCLONE) बनने तथा तत्पश्चात और अगले 12 घंटों में तीव्र हो कर अति सीवियर साइक्लोन ( VERY SEVERE CYCLONE) में परिवर्तित होने तथा उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।
वर्तमान परिस्थिति के अनुसार यह गुजरात के पोरबंदर व नलिया के बीच 18 मई को पहुंचने की संभावना है।
राजस्थान में चक्रवाती तूफान ताऊते के असर से थंडर स्टॉर्म के साथ बारिश की गतिविधियों में 16 मई से ही बढ़ोतरी शुरू होगी। विशेष रूप से उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के जिलों में 16 मई को थंडरस्टॉर्म व अचानक तेज हवाओं (40-50 Kmph) के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
17 मई को कोटा, उदयपुर अजमेर और जोधपुर संभाग के जिलों में थंडरस्टोर्म व अचानक तेज हवाओं (40-50 Kmph) के साथ ज्यादातर भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने जबकि एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।
18-19 मई को सिस्टम का सर्वाधिक असर रहेगा इस दौरान जोधपुर संभाग के बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर जोधपुर तथा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नागौर, बीकानेर, चूरू, अजमेर, सिरोही जयपुर, भरतपुर सम्भाग और आस-पास के जिलों में कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
राधेश्याम शर्मा
निदेशक, मौसम केंद्र जयपुर
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.