राधे गोविंद माथुर की पत्नी का देहान्त – चौथ का बरवाड़ा

राधे गोविंद माथुर की पत्नी का देहान्त – चौथ का बरवाड़ा

राधे गोविंद माथुर की पत्नी का देहान्त
चौथ का बरवाड़ा 2 जून। उपखण्ड मुख्यालय निवासी एवं समाजसेवी राधेगोविंद माथुर की धर्मपत्नी नलिनी माथुर 62 वर्ष का कल जयपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देहान्त हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।
माथुर ने बताया कि उनकी हालत में काफी सुधार था लेकिन मंगलवार को एकाएक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और वह भगवान को प्यारी हो गयी। नलिनी माथुर के असामयिक निधन पर चैथ का बरवाड़ा के कई सामाजिक लोगों राजनीतिक लोगों तथा जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की। मंगलवार को सामाजिक संस्था म्हारो बरवाड़ो फाउंडेशन के सदस्यों ने बीजासन माता पार्क में दिवंगत श्रीमती माथुर की स्मृति में एक पौधा लगाया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्राथना की।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.