क्षतिग्रस्त सड़क को सही करने की मांग – बामनवास

क्षतिग्रस्त सड़क को सही करने की मांग – बामनवास

क्षतिग्रस्त सड़क को सही करने की मांग
बामनवास  ग्राम पंचायत बागडोली के गुडला चंदन एवं बागडोली गांव के लोगों ने जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन से दोनों गांवो को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क को सही कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताा कि गांवो को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। यह इतनी अधिक क्षतिग्रस्त है कि उस पर वाहन ही नहीं वरन पैदल चलना भी दुर्भर हो रहा है। राजेश मुराडिया ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क की वजह से गांव के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार वाहन गिर जाते हैं। पैदल चलने वाले लोगों को भी इस तरह की नौबत आती है। उन्होने सड़क को बारिश से पूर्व ही शीघ्र सही करवाने की मांग की है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.