कस्बे में गंदगी ने बढ़ाया संक्रमण का खतरा

कस्बे में गंदगी ने बढ़ाया संक्रमण का खतरा

कस्बे में गंदगी ने बढ़ाया संक्रमण का खतरा
चैथ का बरवाड़ा 4 दिसम्बर। भयावह रूप धारण कर रहे कोरोना वायरस संक्रमण के बीच बारिश के इन दिनों में गंदगी की दुर्गंध कस्बेवासियों को डरा रही है।
सफाई के लिए जिम्मेदार संस्थाएं कस्बे को स्वच्छ रखने में फिसड़डी साबित हो रही है। शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार और उसकी सडांध कोरोना काल में यहाँ की निवासियों के लिए खतरनाक हो सकती है। कस्बावासी गंदगी और जलजमाव के बीच कोरोना के भय से दिन काट रहे हैं। जगह -जगह जलजमाव वाले हिस्सों में गंदगी बदबू फैला रहा है। जगह-जगह कूड़ेदान कचरा से पटा नजर आ रहा है। एक तरफर के हर मोड़ पर कोरोना का साया है, वहीं दूसरी तरफ बजबजाती गंदगी संक्रमण के खतरे को बढ़ा रही है।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.