स्वास्थ्य मित्रों से सहयोग लेंगे डॉक्टर-मुख्यमंत्री

स्वास्थ्य मित्रों से सहयोग लेंगे डॉक्टर-मुख्यमंत्री

स्वास्थ्य मित्रों से सहयोग लेंगे डॉक्टर
श्री गहलोत ने कहा कि विभिन्न बीमारियों से पीड़ित रोगियों को सरकारी अस्पतालों में इलाज मिलने में सहायता के लिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य मित्रों का चयन किया है। ये लोग समाज सेवा के रूप में जरूरतमंद मरीजों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य उपकेन्द्रों तक डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वास्थ्य मित्रों से सहयोग करने के लिए निर्देशित किया जाए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या कम होने के कारण ईएसआई अस्पताल को नॉन-कोविड करने तथा 100 से अधिक बेड वाले अस्पतालों में कोविड के लिए आरक्षित बेड की संख्या 40 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत एवं 100 से कम बेड वाले अस्पतालों में 30 से घटाकर 20 प्रतिशत करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
,
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन ने कोविड-19 की स्थिति पर प्रस्तुतीकरण में बताया कि प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 9,223 रह गई है, जो जुलाई माह के अन्तिम सप्ताह की संख्या के बराबर है। वर्तमान में 1200 बेड वाले आरयूएचएस अस्पताल में कोविड के केवल 101 मरीज भर्ती है। राजस्थान में पॉजिटिविटी दर तथा रिकवरी दर में भी लगातार सुधार हो रहा है।
श्री महाजन ने बताया कि शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या 500 से भी कम रही। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए तैयारियां तीव्र गति से चल रही है। विभिन्न स्तर पर वैक्सीन अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य कार्मिकों को समुचित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आमजन को वैक्सीन लगाने की तैयारी के तहत इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं तथा संगठनों से सहयोग का पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है।
बैठक में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रात्रिकालीन कफ्र्यू तथा सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ को रोकने जैसे प्रतिबंधों को फिलहाल नहीं हटाने का सुझाव दिया। उनका मानना था कि सर्द मौसम और तीव्र गति से संक्रमण फैलाने वाले कोरोना वायरस के ’नए स्ट्रेन’ की उपस्थिति के दृष्टिगत प्रतिबंध जारी रहने चाहिए। डॉक्टरों ने आगामी कुछ दिनों में शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि जो वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी वह काफी प्रभावी है। लेकिन लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाने के बाद भी कई सप्ताहों तक मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने, सामाजिक दूरी और भीड़-भाड़ से बचने जैसे हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना करना बहुत आवश्यक है।
इस अवसर पर चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक श्री एमएल लाठर, प्रमुख शासन सचिव गृह श्री अभय कुमार, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री वैभव गालरिया, शासन सचिव स्वायत्त शासन श्री भवानी सिंह देथा, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भण्डारी, चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजाबाबू पंवार तथा वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.