30 किलोमीटर दूर से आकर किया रक्तदान

30 किलोमीटर दूर से आकर किया रक्तदान

30 किलोमीटर दूर से आकर किया रक्तदान
सवाई माधोपुर 23 जून। दूसरों के जीवन बचाने के लिए रक्तदान करता है वो किसी मसीहा से कम नहीं होता।
रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के सदस्य कमलेश मीना ने बताया कि सवाई माधोपुर अस्पताल में भर्ती महिला गीता देवी को एबी पाॅजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। रक्तदाता जीवनदाता टीम के सदस्य गौतम साहू को चिंतित परिवार से जानकारी मिलने पर पांचोलास से रोशन महावर ने ब्लड बैंक पहुंच कर एबी पाॅजिटिव रक्तदान किया। रोशन ने 30 किलोमीटर दूर से हाॅस्पिटल पहुंचे व महिला की जान बचाने के लिए ब्लड देकर मानवता की मिसाल कायम कर नेक कार्य किया। डोनर के इस नेक कार्य के लिए रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के सभी साथियों व पीड़ित महिला के परिवार जनों ने आभार जताया।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.