रक्तदान करना किसी भी व्यक्ति को जीवनदान देने का अनुपम उदाहरण है”- पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

रक्तदान करना किसी भी व्यक्ति को जीवनदान देने का अनुपम उदाहरण है”- पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

रक्तदान करना किसी भी व्यक्ति को जीवनदान देने का अनुपम उदाहरण है”- पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

भाजपा युवा मोर्चा गंगापुर सिटी जिला सवाईमाधोपुर द्वारा मोदी सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान शिविर आयोजन संपन्न

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के दूसरे कार्यकाल के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा गंगापुर सिटी जिला सवाईमाधोपुर द्वारा शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक परिसर में चिकित्सकीय टीम डॉ विजेंद्र गुप्ता ,मदन मोहन गुप्ता ,विजय गुप्ता के चिकित्सक सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें प्रातः 9:00 बजे पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य व नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरेंद्र पुजारी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें शहर के स्वस्थ व जागरूक युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करने में अपना योगदान दिया इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा जगह- जगह पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया और रक्तदान करना किसी भी व्यक्ति को जीवनदान देने हेतु मानवता का धर्म है जिसे हर व्यक्ति को निभाना चाहिए इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन सेवाभावी संगठन है जिसके द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं यह गौरवपूर्ण बात है कार्यक्रम के संयोजक भाजयुमो जिला संयोजक उदय सिंह गुर्जर द्वारा कार्यक्रम में पधारें सूर्यप्रकाश शर्मा,अभिषेक,भालेंद्र, शाहरुख, सुरेन्द्र,जितेश सहित अन्य सभी रक्तदाताओं और उपस्थित सभी अतिथियों का शाब्दिक तौर पर धन्यवाद अर्पित किया
भाजपा मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को अपोलो कंपनी के सौजन्य से मैनेजर गोपाल गर्ग द्वारा उपहार स्वरूप लंच टिफिन सेट भेंट स्वरूप प्रदान किए गए साथ ही नगरपरिषद के सौजन्य से सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को सैनिटाइजर व n95 मास्क भेंट किए गए कार्यक्रम के दौरान राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक प्रभारी विजेंद्र गुप्ता ने भारतीय जनता युवा मोर्चा गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान रक्तदान शिविर आयोजित करके ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान किया है और उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को युवावस्था के दौरान मेडिकल गाइडलाइन के अनुसार 3 से 4 महीने में रक्तदान करते रहना चाहिए भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरेंद्र पुजारी, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, युवा मोर्चा जिला संयोजक उदय सिंह गुर्जर, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, महामंत्री मिथिलेश व्यास,अशोक गुप्ता कमालपुरा ,गोपाल धामोनिया,प्रवक्ता धनेश शर्मा,अपोलो मैनेजर गोपाल गर्ग,मंत्री चिरंजीलाल लोधा,पार्षद गोविंद पाराशर, गौरव मंगल ,सोमेश्वर टटवाल आई टी,युवा मोर्चा महामंत्री गौरव गर्ग,सुरेंद्र रेनवाल, सचिन शर्मा,सारांश जैन,राहुल शर्मा सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.