जयपुर ग्रेटर की महापौर सोम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के विरोध में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन – गंगापुर सिटी

जयपुर ग्रेटर की महापौर सोम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के विरोध में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन – गंगापुर सिटी

जयपुर ग्रेटर की महापौर सोम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के विरोध में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

गंगापुर सिटी- भाजपा शहर मंडल एवं तलवाड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रेटर जयपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सौम्या गुर्जर को राज्य सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से बर्खास्त किए जाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया।
आज सुबह प्रातः 10:00 भाजपा तलावड़ा मंडल के अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर एवं शहर मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास के नेतृत्व में जबरदस्त नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुर्दाबाद, कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद, सौम्या गुर्जर को बहाल करो, लोकतंत्र की हत्यारी सरकार मुर्दाबाद, आदि नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस कृत्य को लोकतंत्र विरोधी बताया है। कांग्रेस सरकार के इस कृत्य को इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा, उन्होंने कहा कि समय आने पर जनता ब्याज सहित इसका बदला लेगी ।
आज के कार्यक्रम में पार्षद भवानी गुर्जर, तलवाड़ा मंडल महामंत्री मगराज सैनी, मनीष सिराधना, जितेंद्र शर्मा, घासी लाल बैंसला, नमो गुर्जर, गोविंद गहनोली, कंवर सिंह मीणा, गोपाल गर्ग, राजेश पोसवाल, सुरेश मानपुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

देखे वीडियो  https://youtu.be/yt9VBQfb6qs

G News Portal G News Portal
81 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.