अतिक्रमण हटाया
बाटोदा 23 जून। भिनोरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बनने वाले राजीव गांधी सेवा केंद्र की जगह को कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा जबरन अतिक्रमण कर रोका हुआ था। विवाद की स्थिति होने के कारण राजीव गांधी सेवा केंद्र के भवन निर्माण का काम अटका हुआ है।
नायब तहसीलदार घनश्याम मीणा ने मौके पर पहुंच कार्मिकों के साथ पुलिस का सहयोग लेकर जगह का सीमा ज्ञान करवायाव अतिक्रमियों को बेदखल कर भूखंड के चारों और पत्थर गड्डी करवा कर ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया गया। इस मौके पर गिरदावर आसाराम मीणा, लक्ष्मी नारायण मीणा, शिवचरण जाटव, अंबा लाल मीणा, हल्का पटवारी मगन लाल गुर्जर एवं बाटोदा थाने की पुलिस मौजूद थी।