विशेष आवश्यकतों वाले बालक -बालिकाओं हेतु चलेगा नामांकन अभिवृद्धि अभियान, शिक्षाकर्मी अभिभावकों को करायेंगे लाभकारी योजनाओं से अवगत

विशेष आवश्यकतों वाले बालक -बालिकाओं हेतु चलेगा नामांकन अभिवृद्धि अभियान, शिक्षाकर्मी अभिभावकों को करायेंगे लाभकारी योजनाओं से अवगत

विशेष आवश्यकतों वाले बालक -बालिकाओं हेतु चलेगा नामांकन अभिवृद्धि अभियान, शिक्षाकर्मी अभिभावकों को करायेंगे लाभकारी योजनाओं से अवगत
जयपुर, 16 जून। शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष विशेष आवश्यकताओं वाले बालक बालिकाओं की पहचान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा से जोड़ने हेतु नामांकन अभिवृद्धि अभियान चलाया जायेगा।
समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक डॉ भंवर लाल ने इस सम्बंध में बुधवार को आदेश जारी किये। उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थिओं का नामांकन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन्स की पालना करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा कार्मिकों द्वारा इन विद्यार्थिओं के अभिभावकों से संपर्क स्थापित किया जायेगा तथा राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग विद्यार्थिओं के लिए चलायी जा रही लाभकारी एवं प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
परियोजना निदेशक ने बताया कि नामांकन अभियान में शिक्षाकर्मियों द्वारा पूर्व में मुख्यधारा से जुड़े अध्ययनरत विशेष आवश्यकताओं वाले बालक-बालिकाओं से वार्तालाप कर उनके अध्ययन की निरन्तरता हेतु तथा शिक्षा से वंचित सीडब्ल्यूएसएन बच्चो को नवीन प्रवेश हेतु शिक्षा व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी स साथ ही बच्चों को उनकी मानसिक स्थिति के अनुरूप संबलन भी प्रदान किया जायेगा।
 दिव्यांग बच्चों को शिक्षाकर्मियों द्वारा ऑनलाइन शिक्षण हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों से भी परिचित कराया जायेगा तथा गतवर्ष ऑनलाइन शिक्षण हेतु किये गए प्रयासों के बारे में फीडबैक भी लिया जायेगा।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.