कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
सवाई माधोपुर, 16 जून। रणथम्भौर बाघ परियोजना क्षेत्र में अवैध चराई की समस्या से उत्पन्न स्थिति के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने 4 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने सवाई माधोपुर एडीएम को जिले की सीमा के अन्तर्गत सम्पूर्ण परियोजना क्षेत्र के लिए, सवाई माधोपुर विकास अधिकारी को बाघ परियोजना के सवाई माधोपुर उपखण्ड व तहसील में आने वाले समस्त क्षेत्र के लिए, खण्डार विकास अधिकारी को बाघ परियोजना के खण्डार उपखण्ड व तहसील में आने वाले समस्त क्षेत्र के लिए एवं बौंली विकास अधिकारी को बाघ परियोजना के मलारना डूंगर उपखण्ड व तहसील में आने वाले समस्त क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.