ऑनलाइन दिखायी मरूस्थल वनस्पति एवं जीवों की प्रदर्शनी – सवाई माधोपुर

ऑनलाइन दिखायी मरूस्थल वनस्पति एवं जीवों की प्रदर्शनी – सवाई माधोपुर

ऑनलाइन दिखायी मरूस्थल वनस्पति एवं जीवों की प्रदर्शनी
सवाई माधोपुर 5 जून। राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञानं संग्रहालय द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या 4 जून “बार नवापारा – प्रकृति का स्वर्ग” डॉक्युमेंट्री फिल्म को ऑनलाइन दिखाया गया। साथ ही 5 जून को “मरुस्थल वनस्पति एवं जीवों में अनुकूलन” विषय पर आधारित प्रदर्शिनी को ऑनलाइन दिखाया गया।
संग्रहालय प्रभारी वैज्ञानिक डी मोहम्मद यूनुस ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रीमती नाज रिजवी, निदेशक, राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, नई दिल्ली की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अनुशासनिक स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बैंगलूरु, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण केंद्र और क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, मैसूरु, भोपाल, भुवनेश्वर के अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित रहे।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर संग्रहालय परिसर में अधिकारियों एवं अन्य स्टाफ के द्वारा पौधरोपण किया गया। संग्रहालय के वैज्ञानिक सी डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा, डॉ. अलोक चोरघे, प्रमोद कुमार कश्यप, वैज्ञानिक सी श्रीमती सुष्मिता नामाता ने सहयोग किया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.