सीटी स्कैन मशीन स्वीकृत कराने पर विधायक का जताया आभार
गंगापुर सिटी। राजकीय चिकित्सालय में करीब 2 करोड़ की लागत से सीटी स्कैन मशीन स्वीकृत कराने पर शुक्रवार को लॉयन्स क्लब गरिमा, गंगापुर सिटी की ओर से विधायक रामकेश मीना का साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस मौके विधायक मीना को लॉयन्स क्लब की इंटरनेशनल पिन लगाई गई तथा पेन भेंट किया गया। इसके साथ ही मुंह मीठा कराकर आभार जताया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लॉयन कृष्ण कुमार गोयल, सचिव मनीष अग्रवाल, आशीष शर्मा, पंकज मंगलम्, सौरभ बरडिया, मुकेश राजाराम मीना, के. के. मित्तल, विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.