मरीजों की मदद के लिए बढा रहे हाथ

मरीजों की मदद के लिए बढा रहे हाथ

मरीजों की मदद के लिए बढा रहे हाथ
सवाई माधोपुर 12 मई। कोरोना महामारी के बीच जहां अपने भी साथ छोड रहे है, वहीं कुछ युवा अपनी जान की परवाह किए बगैर जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की हर प्रकार से मदद करने में जुटे हुए है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को भर्ती करवाने से लेकर बेड व ऑक्सीजन तक इंतजाम करवा रहे। यहां तक कि स्वयं के खर्चे पर कई मरीजों को रेगूलेटर भी उपलब्ध करवा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोविड19 संक्रमण के चलते जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों का तांता लगा हुआ है। ऐसे मरीजों से अस्पताल के सभी वार्ड फुल चल रहे हैं। यहां आने वाले मरीजों की सहायता के लिए गत दिनों विधायक दानिश अबरार ने कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर कुछ कार्यकर्ताओं को अस्पताल में आने वाले मरीजों व परिजनों की मदद के लिए लगाया है।
हेल्प डेस्क पर कार्यरत ये युवा यहां आने वाले मरीजों को भर्ती करवाने से लेकर बेड व ऑक्सीजन सिलेंडर तक उपलब्ध करवाने में मदद कर रहे हैं। कई बार ऑक्सीजन बेड खाली नहीं होने पर अतिरिक्त बेड पर ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने के लिए स्वयं के खर्चे पर रेगूलेटर भी उपलब्ध करवा रहे है। अस्पताल में मरीजों के मददगार बन रहे फुरकान अली ने बताया कि अब तक वे 9 मरीजों को रेगूलेटर उपलब्ध करवा चुके हैं।
विधायक हेल्प डेस्क पर आए राजू लाल मीणा निवासी अलीनगर उनियारा मेडिकल वार्ड में भर्ती करवा कर ऑक्सीजन सिलेंडर व ऑक्सीजन मास्क की व्यवस्था की। हनीफ खान निवासी चकेरी को ऑब्जरवेशन वार्ड में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर व ऑक्सीजन मास्क उपलब्ध करवाया। मनोज मेडिकल सवाई माधोपुर से निशुल्क ऑक्सीजन मास्क प्राप्त कर आवश्यकता वाले मरीजों तक पहुंचाए। इस कार्य में हेल्प डेस्क के गुरुवचन वाल्मीकि, लक्ष्मीकांत मीणा, आसिफ खलीफा, मानसिंह गुर्जर सहित डेस्क पर कार्यरत सभी कार्यकर्ता रोटेशन के हिसाब से सेवाएं देने में जुटे हुए है।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.