किसानों ने कराई दुकाने बंद-वजीरपुर

किसानों ने कराई दुकाने बंद-वजीरपुर

किसानों ने कराई दुकाने बंद

वजीरपुर, देश व्यापी किसान संगठनों के आह्वान पर 8 दिसम्बर मंगलवार को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए वजीरपुर कस्बे को किसानों के सहयोग में 11बजे तक के लिए पूर्णतया बंद रखने की कस्बे के सभी व्यापारी वर्ग से अपील करने पर बाजार पूर्ण रूपेण बंद हो गया। पिन्टू मीणा ने बताया कि किसान विरोधी कृषि अध्यादेशों को वापिस लेने तथा किसानों के हित में समूचे देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू करवाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में गत आठ दिनों से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर 8 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिसको लेकर क्षेत्र के किसानों की तरफ से सभी व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दोपहर बाद अधिकांश दुकाने खुल गई।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.