उप जिला कार्यालय पर किसानों ने दिया ज्ञापन
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, उप जिला कार्यालय पर किसान संघ द्वारा मंगलवार को ज्ञापन दिया गया। उपजिला कार्यालय के रीडर रामसिंह जाट ने बताया कि तीन किसान विरोधी विधेयक को लेकर क्षेत्र के किसानों ने मिलकर ज्ञापन दिया है। किसान के अध्यक्ष सुरेश मीणा ने कहा कि केन्द्र सरकार तीन विधेयक पारित कर चन्द उद्योग पतियों को लाभ देना चाहती है। जो किसानो के हित में नही है। इस कानून को वापस ले और किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाना प्रस्तावित करे। किसानों को अपनी फसल का पूरा मूल्य नही मिलने से अनेक किसानों ने अपने स्थिति को देखकर आत्महत्या तक कर ली।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.