गरीब मजदूरों को भोजन वितरण शुरू

गरीब मजदूरों को भोजन वितरण शुरू

गरीब मजदूरों को भोजन वितरण शुरू
सवाई माधोपुर 24 मई। लॉकडाउन के चलते रोजगार छिन जाने से कोई भूखा न सोए इसके लिए सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने अनूठी पहल करते हुए ऐसे परिवारों के लिए भोजन वितरण की व्यवस्था शुरू की है। इस व्यवस्था को सही तरीके से संचालित करने व पात्र परिवारों के तक भोजन पहुंचाने के लिए उन्होंने संबंधित क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
विधायक दानिश अबरार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने कि लिए 10 मई से शुरू किए गए लॉकडाउन से कई दिहाडी मजदूरों का रोजगार छिन गया है। इसके चलते संबंधित परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी जुटाने का संकट पैदा हो गया है। इस समस्या को देखते हुए पूर्व भांति इस बार भी क्षेत्र में कोई गरीब भूखा न सोए इसलिए उनके लिए भोजन वितरण की व्यवस्था शुरू की गई है।

G News Portal G News Portal
70 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.