भाजपा सेवा संगठन द्वारा चार नेब्युलाइज़र भेट – वजीरपुर

भाजपा सेवा संगठन द्वारा चार नेब्युलाइज़र भेट – वजीरपुर

भाजपा सेवा संगठन द्वारा चार नेब्युलाइज़र भेट
महेन्द्र शर्मा

वजीरपुर – भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन के अंतर्गत भाजपा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ताओ के सहयोग से गुरूवार को भाजपा मण्डल वजीरपुर अध्यक्ष मुकेश सोनी व कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय खण्ड़ीप के प्रभारी चिकित्सक रामचरण मीणा और चिकित्सक संजीव शर्मा को 4 नेब्युलाइज़र के साथ मास्क व सेनेटाइजर भेट किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक मान सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी कार्यकर्ता सेवा कार्यों में लगे हुए है । उसी दिशा में काम कर रहे सेवा संगठन के अंतर्गत भाजपा वजीरपुर मंडल द्वारा खण्ड़ीप चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा और चिकित्सालय में काम आने वाली वस्तुएं भेट की है । उन्होंने वजीरपुर के कार्यकर्ताओ को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की आवश्यकता सहित कोरोना गाइडलाइन का प्रचार प्रसार करे । क्षेत्र की जनता में सकारात्मक वातावरण बनाने का कार्य करे। चिकित्सकों को विश्वास दिलाया कि भाजपा की पूरी टीम वैक्सीनेशन में पूरा सहयोग करेगी ।
खण्ड़ीप चिकित्सकों द्वारा भाजपा की ओर से दिए गए नेब्युलाइज़र की प्रसंशा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य हमे जन सेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है ।हम मुकेश जी सहित पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहते है और उम्मीद करते है खंडीप में वैक्सीनेशन कम हुआ है उसे बढ़ाने में भाजपा की टीम सहयोग करेगी।इस अवसर पर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष अनूप मीणा, मंडल के प्रवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा ने मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल ,वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडित जगदीश शर्मा ,भरती जाटव ,शिवसिंह मीणा आदि उपस्थित थे ।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.